Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2023। पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने अपने समर्थकों के साथ जयपुर में भाजपा कार्यालय में भाजपा जॉइन कर ली है। नाई ने सदस्यता आवेदन पर हस्ताक्षर किए और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने नाई को पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। अभी अभी जयपुर में स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में नाई की घर वापसी हो गई है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एंव राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने नाई को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर नाई के साथ गए समर्थकों ने किसनारामजी जिंदाबाद के साथ जय भाजपा विजय भाजपा के नारे लगाए। जयपुर जाते हुए मार्ग में नाई ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि उन्होंने सदैव पार्टी हित में कार्य किया गया और गांव की जड़ों तक भाजपा को लेकर गए है। नाई के साथ सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी, डा.दिलीप सिंह राजपुरोहित, मोमासर उपसरपंच प्रतिनिधि जुगराज संचेती, सोहनलाल ओझा, आशीष कुमार जाडीवाल, रूपनाथ सिद्ध, मनोज कुमार दर्जी, सत्यनारायण सारस्वत गुसांईसर, बनवारीलाल सारस्वत, मोहनलाल नाई, प्रकाश सारस्वत, किशनसिंह राजपुरोहित, तुलसीराम मोट, मालाराम नाई मोमासर,पुसाराम गोंड, पप्पूराम ओड, राहुल दर्जी सहित अनेक समर्थक मौजूद है।

मौजूद रहें ये बड़े नेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा रूठे हुए चेहरों की घर वापसी करवाई जा रही है। इस क्रम में आज दिल्ली में ज्योति मिर्धा की भाजपा में एंट्री होगी वहीं जयुपर में किसनाराम नाई सहित अनेक नेता शामिल हुए है। इस दौरान भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, वासुदेव देवनानी, प्रभुलाल सैनी सहित अनेक नेता मौजूद रहें है।

सैन समाज ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय सैन समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रवण कुमार फुलभाटी, श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए मूल ओबीसी समाज के पूर्व विधायक किसनाराम नाई को पार्टी में पुन: शामिल कर सैन समाज को प्रतिनिधित्व देने पर आभार जताया है। ओमप्रकाश नाई जयपुर पूर्व विधायक के साथ मौजूद है और अपने नेता की ज्वाइंनिग पर बधाई दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक किसनाराम नाई का कार्यकर्ताओं ने किया फूलमालाओं से स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाई के समर्थकों में उत्साह का माहौल।