Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मई 2026। श्रीजंभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा संस्था के तत्वावधान में संचालित बिश्नोई समाज सुधार रथ यात्रा सोमवार को क्षेत्र के गांव सावंतसर पहुंची। यहां समाज के लोगों की अगुवाई में रथ यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जीव रक्षा संस्था के प्रदेशाध्यक्ष रामरतन बिश्नोई ने कहा कि रथ यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संयम और संस्कारों को पुनर्जीवित करने का जन आंदोलन है। उन्होंने बताया कि मन्दिरों को संस्कार केन्द्र बनाकर बच्चों को जांभाणी ज्ञान की 14 रचनाएं कंठस्थ कराने और हर घर में जांभाणी विधान शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही नशा, कुरीतियों और फिजूलखर्ची को त्यागकर आदर्श समाज निर्माण का आह्वान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांभोजी महाराज के 29 धर्म नियम आज भी समाज की पहचान ही नहीं है, उत्कृष्ठ जीवन जीने की शैली है। इस दौरान बच्चों को जांभाणी विधान से संबंधित सवाल पूछे गए और उनको सम्मानित किया गया। मंदिर परिसर में पुस्तकों का वितरण भी किया गया। इस दौरान रामरतन सीगड़, राजेश प्रसाद तरड़, संजय सियाग सहित ग्रामीण मौजूद रहे।