Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ का नाबालिग प्रकरण आज नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई ने विधानसभा में उठाया। राजस्थान की कानून व्यवस्था पर चर्चा के दौरान नोखा विधायक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में 30 जून को नाबालिग लापता हुई और तीन दिन बाद उसे दस्तयाब करने की कार्रवाई करने के लिए शांतिपूर्ण धरना दिया गया। बालिका के दस्तयाब होने के बाद नागरिकों ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए शांति रैली निकाली और मुद्दा समाप्त हो गया। इस मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद 54 नामजद सहित 400 के खिलाफ मामला दर्ज किया और बालिका की अस्पताल में भर्ती माँ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। शहर के मौजिज लोगों ने शांति व्यवस्था के लिए योगदान दिया उन्हें प्रताड़ित कर आवाज दबाने का काम पुलिस कर रही है। सरकार मुकदमा वापस लेवें और जिस जनता ने पूर्ण धीरज का परिचय दिया उन निर्दोष लोगों को फंसाना बंद करें। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां सहित अनेक भाजपा नेताओं ने राज्य की कानून व्यवस्था को वेंटिलेटर पर बताते हुए सरकार को कोसा।