Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 20 सितबंर 2020। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर क्षेत्र के युवा भाजपाईयों ने 70 यूनिट रक्तदान कर मोदी को जन्मदिन का तोहफा दिया। मोदी के सम्मान में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया एवं युवा भाजपाईयों ने रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की जान बचाने का कार्य किया। आज क्षेत्र के सभी भाजपा नेता, कार्यकर्ता शिविर में जुटें। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने युवाओं को रक्तदान के प्रति फैली भ्रान्तियों को दूर कर जनसामान्य में रक्तदान के प्रति चेतना लाने की बात कही। सभी वक्ताओं ने रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया। ज्ञात रहे गत तीन माह में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में यह पांचवा रक्तदान शिविर था जिसमें पीबीएम की टीम रक्त संग्रहण के लिए आई। पीबीएम टीम ने श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के युवाओं के जज्बे को सलाम किया और शिविर आयोजन पर आभार पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में बडी संख्या में युवा रक्तदान से वंचित भी रह गए क्योंकि 70वें जन्मदिन पर 70 युनिट रक्तदान का ही लक्ष्य लिया गया था। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं शिविर आयोजन के दौरान युवा भाजपा कार्यकर्ता भाजपा मंडल महामंत्री प्रदीप जोशी एवं भाजयुमो अध्यक्ष भवानी तावणियां की अगुवाई में व्यवस्थाओं में जुटे रहे। शिविर व्यवस्थाओं में जितेन्द्र झाबक, रजत शर्मा, राहुल शर्मा, जगदीश आसोपा, अमित पारीक, रमाकांत झंवर, महेश राजोतिया, राजेश शर्मा, महेन्द्र राजुपत, जयपाल कायल आदि सक्रिय रहे। शिविर में भाजपा के संकल्प से सिद्धी संयोजक जगदीश व्यास,  देहात मंडल जगदीश स्वामी, पवन स्वामी, मोहननाथ सिद्ध, मोमासर मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, विक्रम सिंह सत्तासर, प्रेम नायक, बापेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारी गोदारा, श्रवण कुकणा, श्याम सारस्वत हेमासर, भाजयूमो देहात अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध आदि भी रक्तदाताओं के साथ शिविर में पहुंचें एवं रक्तदान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाताओं का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर समापन पर पीबिएम टीम के प्रभारी कुलदीप मेहरा का अभिनंदन करते भाजपा नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओ ने उत्साह से किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाता युवाओ का किया अभिनन्दन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदाता युवाओ का किया अभिनन्दन।