Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितम्बर 2021। क्षेत्र में गत दिनों हुई लगातार छह बाईक चोरियों में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है और मंगलवार से फिर बाईक चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है। क्षेत्र के सबसे बडे गांव एवं मिनि कस्बे मोमासर में सोमवार रात को अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाईक चुरा ली। मोमासर चौकी इंजार्च रामनिवास मीणा ने बताया कि गांव के पवन शर्मा ने इस संबध में परिवाद दी है और बाईक की तलाश शुरू कर दी गई है। पवन शर्मा ने पुलिस को बताया कि बारिश का पानी अधिक होने के कारण उसने सोमवार रात को अपनी बाईक घर के अंदर नहीं डाल कर बाहर ही छोड दी थी। मंगलवार सुबह वह उठा तो उसकी बाईक वहां नहीं मिली व अज्ञात चोर उसकी बाईक सोमवार रात को चोरी कर ले गया। उसकी बाईक बजाज प्लेटिना थी एवं नम्बर आरजे 07, एसएस 7201 है। क्षेत्र में बाईक चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं से क्षेत्रवासी खासे परेशान हो उठे है।