Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
bike
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मोटरसाईकिल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। गत शुक्रवार को दिन दहाड़े घर के बाहर खड़ी बाईक को अज्ञात चोर ने गायब कर ली है। हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि आडसरबास निवासी पवन कुमार तापडिया की दुकान मुख्य बाजार में है एवं गत शुक्रवार दोपहर वह अपनी टीवीएस कम्पनी की मोटरसाईकिल आरजे 07, एसवाई 8935 से दुकान से घर आया था। घर से वापस दुकान जाने के लिए निकला तो वहां बाईक नहीं मिली। पवन तापडिया की परिवाद पर रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।