Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-04-21 at 21.56.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2025। क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर बनने या बनाने का कोई प्रयास तो होता दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा है लेकिन सड़क हादसों में क्षेत्र के युवाओं की जान माल का खासा नुकसान हर दिन हो रहा है। सोमवार शाम को पहले कालू रोड़ पर हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन जनों को बीकानेर भेजा गया। वहीं दूसरी और नेशनल हाईवे पर हेमासर गांव के फांटे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाईक सवार ने दम तोड़ दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर हाईवे टोल प्लाजा के कार्मिकों ने उसे संभाला तो युवक दम तोड़ चुका था। हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया है। मृतक की पहचान नहीं हुई है एवं पहचान के प्रयास किए जा रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं मोटरसाईकिल के सहारे से मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। वहीं मौके पर एक ऊंटगाड़ा भी क्षतिग्रस्त अवस्था में है एवं अनुमान लगाया जा रहा है कि सामने से वाहन की तेज लाईट के कारण बाईक सवार को ऊंटगाड़ा नहीं दिखा एवं पीछे से गाड़े में जा भीड़ा। हादसे में बाईक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पहुंची पुलिस किए जा रहे है बाईक से मृतक की शिनाख्ती के प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सालय में रखवाया गया मृतक का शव, पहचान के प्रयास जारी।