Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसम्बर 2022। भाजपा द्वारा निकाली जा रही आक्रोश यात्रा में अब हर दिन कारवां बढ़ रहा है, यात्रा में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता एवं आम जन अब शामिल होते नजर आ रहे है। शुक्रवार को यात्रा मोमासर मंडल के गांवों में पहुंची एवं नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने राज्य सरकार की विफलताएं गिनवाई। शुक्रवार को गांव लालासर, मोमासर, सत्तासर, लिखमादेसर, कुंतासर, रेवाड़ा, धीरदेसर चोटियान, कितासर, शीतल नगर, बिग्गाबास रामसरा, बिग्गा, सातलेरा में जनआक्रोश यात्रा का रथ घूमा। इस दौरान गांवों में बाईक रैली भी निकाली गई एवं नारेबाजी कर रोष जताया गया। गांवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में ग्रामीणों ने भाजपा नेताओं का स्वागत भी किया एवं अपने अपने गांवों की समस्याओं के बारे में बताया। यात्रा की सभाओं को भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के साथ प्रभारी आरती शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध, चेयरमैन मानमल शर्मा, विक्रम सिंह सत्तासर, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, किशनाराम गोदारा, ब्रजलाल सारस्वत बिग्गा, श्रवण नाई, ओमनाथ सिद्ध, मांगीलाल गोदारा, महेंद्र सिंह लखासर, आईटी से पवन स्वामी, महेश राजोतिया, अरविंद चारण, पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रम सिंह, गोपाल छापोला, रजत आसोपा, भरत सारस्वत ठुकरियासर, युवा मोर्चा से भवानी तावानिया, उत्तम नाथ सिद्ध, महेंद्र राजपूत, बजरंगलाल प्रजापत, भवानी सिंह, प्रेम नायक, लूणाराम नाई, काननाथ सिद्ध, शिव तावनियाँ, राम सोनी, गणेश सोनी, धनराज सोनी सहित कई पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजुद रहे।