Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-02-16 at 20.48.10
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2025। बाना के पास स्टेट हाइवे पर एक ट्रक से बाइक टकराई और बाइक के पीछे चल रही एक ओर बाइक भी टकरा गई। तीन वाहनों की टक्कर में एक युवक गंभीर घायल हुआ है जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। गांव रीड़ी निवासी 25 वर्षीय महेंद्र पुत्र शोभाराम मेघवाल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ बाजार आया हुआ था। युवक बाइक पर अपने गांव की ओर लौट रहा था। वह सामने बीदासर की ओर से आ रहें एक ट्रक से टकरा गया और घायल हो गया। गनीमत रही दूसरी बाइक सवार सुरक्षित रहें। घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं दूसरी बाईक पर सवार गांव रीड़ी निवासी देवाराम एवं रामलाल नायक को अधिक चोटें नहीं आने से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के दौरान ट्रक भी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया जिससे ट्रक में भरी गिरिट बिखर गई है। घायलों को वहां से गुजर रहे बीकानेर निवासी व्यक्ति ने अपनी फाॅरच्युनर गाड़ी से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया एवं डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचें। मौके पर क्रेन की सहायता से गिरिट एवं ट्रक को हटाया गया एवं यातायात सुचारू करवाया गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं यातायात व्यवस्था को संभाला।