Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20220915-WA0126
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2022। बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 35 लाख रुपए के 100 से ज्यादा गुम हुए मोबाइल जब्त किए है। ये सभी चोरी के मोबाइल नहीं है बल्कि कहीं गुम हुए मोबाइल है। एसपी योगेश यादव ने इस बारे में आमजन को संदेश देते हुए कहा कि वे रास्ते में या कहीं ओर गिरा, पड़ा मोबाइल मिले तो उसे इस्तेमाल नहीं करें और ऐसे मोबाइल अपने नजदीकी पुलिस थाने में जमा करवा देवें। यादव ने कहा कि रास्ते में मिले मोबाइल से कभी भी पुलिस आप तक पहुंच सकती है और ये आपके लिए मुसीबत बन सकते है। इनमें कोई मोबाइल किसी अपराधी द्वारा काम मे लिया हुआ भी हो सकता है। पुलिस ने इसे लगातार ट्रेस कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। आमतौर पर लोग ऐसे मोबाइल को अपने पास रख लेते हैं। कुछ महीने बाद उसे चालू करते हैं। पुलिस ने कई महीनों तक इन मोबाइल को अपने सर्विलांस पर रखा। छह महीने बाद भी मोबाइल खुले और उसमें किसी भी नंबर की सिम लगी तो पुलिस को पता चल गया। साइबर टीम ने ऐसे व्यक्ति को फोन करके बोला कि आप जो मोबाइल उपयोग में ले रहे हैं ये किसी अन्य का है। तुरंत इसे थाने में जमा करा दें, अन्यथा पुलिस कार्रवाई होगी। बीकानेर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों से पुलिस को खोये हुए, ये मोबाइल मिले हैं। रास्ते में मिले मोबाइल को अपनी संपत्ति मानकर रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है।

ये पुलिस टीम शामिल रही
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने फिर से खुशी अभियान शुरू किया है। इस अभियान के लिए गठित टीम ने मोबाइल ढूंढ निकाले हैं। इस टीम में हेड कांस्टेबल दीपक यादव, दिलीप सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश, सरजीत, श्रीराम, राजुराम, बाबूलाल, महेंद्र, गोविन्द शामिल रहे।