Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20210422-WA0004
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2021 गुरुवार को जिले की पहली रिपोर्ट में 460 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। इनमें ज्यादातर, बीकानेर शहर, लूणकरणसर, कोलायत में नए संक्रमित सामने आए है। जिले में 20 तारीख को लिए गए 1107 सैम्पल की रिपोर्ट आई है और इनमे से 450 पॉजिटिव आये हैं। इन 450 मे 1 जना श्रीडूंगरगढ़ के गांव आडसर का 21 वर्षीय युवक है जिसने बीकानेर जाकर सैम्पल दिया था। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को 73, मंगलवार को 65, बुधवार को 14 और आज गुरुवार को पहली रिपोर्ट में 1 पॉजिटिव सामने आए है। हालांकि श्रीडूंगरगढ़ से 21 अप्रैल को 147 सैम्पल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट गुरुवार शाम तक आने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट में भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव आने की आशंका है।