Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
बीकानेर-प्रयागराज एक्सप्रेस रुके सूडसर में, मिले रेलवे अधिकारियों से।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2022। बीकानेर से प्रयागराज तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन व बीकानेर से हरिद्वार चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सूडसर रेलवे स्टेशन पर करवाने की मांग लागतार उठाई जा रही है। इसी मांग को लेकर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल बीकानेर पहुंच कर रेलवे डीआरएम से मिला। मंडल के सदस्यों ने सूडसर रेलवे स्टेशन को आस पास के 50 गांवो के लिए रेल यातायात का मुख्य साधन व मुख्य केंद्र होने की बात कही। इन गांवो के सैंकड़ो ग्रामीणों की सुविधा के लिए इन दोनों ट्रेनों का ठहराव सूडसर रेलवे स्टेशन पर करवाने कर ग्रामीणों को बड़ी राहत देने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, भाजपा बीकानेर देहात जिला मंत्री अरविंद चारण, भाजपा आईटी जिला संयोजक पवन स्वामी, श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल उपाध्यक्ष अंकित मोदी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।