Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2025। कोटा में आयोजित कबड्डी फेडरेशन के ऑपन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बीकानेर सब जूनियर बालिकाओं की टीम उपविजेता रही है। फाइनल मैच सोमवार दोपहर खेला गया व रोमांचक मैच में बीकानेर 35 पॉइंट पर अटक गई और जयपुर ने 38 पॅाइंट बनाकर मैच जीत लिया। पूरे मैच में सर्वाधिक पॉइंट स्कोर 2 बार नेशनल खेलने वाली खिलाड़ी गांव रीड़ी की रविना रही। जिला कबड्डी संघ बीकानेर के अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ ने टीम को बधाई देते हुए बताया कि बालिका टीम ने सिल्वर मैडल हासिल किया वहीं बालक टीम ने ब्रॉन्ज हासिल किया है। टीम के कोच हेतराम जाखड़ ने बताया कि बालिका टीम में गांव बाडेला से अनिता व लिछमा सहित रीड़ी से रविना, गुंजन, सुमित्रा, सुमन, रक्षा शामिल रही। इसी के साथ टीम में 2 नाथवाना, 2 मनाफरसर लूणकरणसर व एक बालिका बीकानेर की शामिल रही। वहीं बालक टीम में गांव बाडेला के राकेश शामिल रहा। इस टीम में अधिकांश खिलाड़ी लूणकरणसर के रहें। बालक टीम को हनुमानगढ़ ने सेमीफाइनल में हरा कर कांस्य पदक पर रोक दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका टीम बीकानेर रही कोटा में उपविजेता, फाइनल में जयुपर से हारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर की बालक टीम को हनुमानगढ़ ने सेमीफाइनल में हराया, तीसरे स्थान पर रही टीम।