Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2025। बीकानेर जिला न्यायाधीश नियुक्त हुए अश्विनी विज गुरूवार को बीकानेर की ओर जाने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ रूके। यहां एडीजे सरिता नौशाद सहित बार सदस्यों ने उनका स्वागत किया। सदस्यों ने जिला न्यायाधीश को अश्विनी विज को साफा, शॉल व फुलमाला पहना कर अभिनंदन करते हुए बीकानेर में जिले में सेवाएं देने के लिए शुभकामनाएं दी। विज ने अपने संबोधन में कहा कि लंबित मामलों में त्वरित सुनवाई कर आमजन को न्याय सुलभ करवाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान यहां बार श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, वरिष्ठ एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, मोहनलाल सोनी, साजिद खान, बाबूलाल दर्जी, पूनमचंद मारू, रामलाल नायक, केके पुरोहित, एडवोकेट रणवीरसिंह, सोहन सिद्ध, ओमप्रकाश मिड़ल, ललित मारू, जितेंद्र स्वामी, अबरार अहमद, बृजलाल बारोटिया, ओमप्रकाश मोहरा, कैलाश व्यास, गोपीराम जानू, कैलाश सारस्वत, पुखराज तेजी सहित अनेक वकील शामिल रहें।