Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रेल 2023। मंगलवार सुबह सुबह जिले की सबसे बड़ी चोरी की खबर जसनाथी सम्प्रदाय के सबसे बड़े धाम जसनाथजी मंदिर कतरियासर से आ रही है। यहां बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में आये सम्पूर्ण चढ़ावे पर हाथ साफ कर लिया और अनुमानित 1.5 क्विंटल से अधिक के चांदी के छत्र, मुकुट आदि चुरा ले गए। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार चोर मंदिर का गेट तोड़ कर अंदर घुसे थे और सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग मशीन भी अपने साथ ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची है और प्रथम द्रष्टया जांच के लिए मंदिर को सीज कर दिया है। निज मंदिर में केवल प्रतिमाएं ही चोरों ने छोड़ी है और बाकी सब चुरा कर ले गए। पुलिस गांव में लगे अन्य वेब कैमरों, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर रही है और चोरों से जुड़े साक्ष्य ढूंढ रही है। जसनाथी समाज के कतरियासर धाम में हुई इस घटना के बाद जासनाथी समाज के लोगो मे रोष फैल गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस की गाडियां मौके पर मौजूद, कुछ ही समय मे पहुंचेंगे उच्चाधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने डाला डेरा, साक्ष्य जुटाने के लिए मंदिर किया सीज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोरी के बाद मंदिर के बाहर जमा हुई भीड़।