Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2025। क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन में शुक्रवार को सफलता के एक और सोपान पर कदम रखा है। यहां भारती निकेतन कृषि स्कूल में बीकानेर संभाग की सबसे बड़ी कृषि प्रयोगशाला प्रारंभ की गई। इसका उद्घाटन करते हुए संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि कृषि स्कूल के विद्यार्थी अब केवल किताबी ज्ञान ने लेकर प्रायोगिक ज्ञान भी प्राप्त कर सकेंगे। इसी के साथ विद्यार्थी अनेक नए प्रयोग भी इस प्रयोगशाला में कर सकेंगे। कृषि विद्यार्थी दूध के नमूने से दूध में मिलावट की जानकारी निकाल सकेंगे। वे बता सकेंगे कि दूध में कितनी यूरिया, डिटर्जेन्ट, चॉक पाउडर या पानी आदि की मिलावट है। इसके साथ ही पानी और मृदा का पीएच मान, फलवृक्ष में ग्राफ्टिंग, बडिंग और कलम लगाने जैसे तरीके स्वयं सीख सकेंगे। स्वामी ने बताया कि वहीं विद्यालय में 11वीं व 12वीं कृषि फाउंडेशन के साथ JET /ICAR-CUET/ BHU की पूरी तैयारी विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाई जा रही है। पिछले वर्षो में कृषि संकाय के कई विद्यार्थियों का 12वीं के साथ ही JET में भी चयन हुआ, जो वर्तमान में सरकारी कृषि महाविद्यालयों में अध्ययनरत है इसके साथ ही कृषि छात्राओं को 11वीं और 12वीं में 30 हजार की छात्रवृति भी मिल रही है। स्वामी ने कहा कि संस्थान पूरे संभाग का श्रेष्ठ कृषि विद्यालय बनाने के प्रयासों में जुटा है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में दौरान स्कूल व भारती निकेतन कॉलेज, भारती कोचिंग एडं डिफेंस एकेडमी का स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रयोगशाला का उद्घाटन करते हुए कृषि विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।