Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-04-21 at 19.47.44
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2024।  क्षेत्र के प्रसिद्ध लोकदेवता वीर बिग्गाजी महाराज की शीश देवली रीड़ी और धड़ देवली बिग्गा के बिग्गाजी मंदिरों में श्रद्धालुओं की चहल पहल रही। दोनों ही स्थानों पर चैत्र शुक्ल तेरस का मेला उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद भोग लगाया व अपनी मन्नतें मांगी। वहीं अल सुबह से देर शाम तक अखंड ज्योत में घी खोपरे की आहुतियां दी गई। गठाजोड़ो की धोक लगाने दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर प्रागंण में पहुंचे। बिग्गा में पुजारी महावीर प्रसाद तावनियां तथा रीड़ी में पुजारी दुलीचंद शर्मा ने विशेष पूजा अर्चना की व अखंड ज्योत के साथ क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखंड ज्योत में श्रद्धालुओं ने घी खोपरे की आहुतियां दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में धड़ देवली पर बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शीश देवली रीड़ी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शीश देवली पर धोक लगाकर मांगी मन्नतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी मंदिर में अखंड ज्योत में दिनभर श्रद्धालुओं ने घी खोपरे की आहुतियां दी।