Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2021।  बालिका वधू से कस्बों व गावों में लोकप्रिय हुए अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला के इस तरह अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री शोक में है। तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी जा रही है।