Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले के सभी किसानों के लिए बड़ी खबर सहायक निदेशक उद्यान विभाग की ओर से आई है। सरकार विभाग के माध्यम से फव्वारा संयत्र, ड्रिप संयत्र, मिनी फव्वारा पर 70 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है। ये जानकारी देते हुए सहायक कृषि अधिकारी सोमेश तंवर ने बताया कि गिरते भू-जल स्तर के संरक्षण के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए किसानों को 70 से 75 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। वे कृषक जो फव्वारा संयत्र, मिनी फव्वारा संयत्र तथा ड्रिप संयत्र लगाना (लघु, सीमांत, महिला, एससी, एसटी) चाहे उन कृषकों को 75 प्रतिशत तथा सामान्य कृषकों को 70 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। जी कृषक इस योजना का लाभ उठाना चाहे उसे प्रमाणित जमाबंदी, ऊर्जा स्त्रोत का बिल, संबंधित फर्म से बिल, कोटेशन, फव्वारा सयंत्र हेतु बिल व मिनी फव्वारा व ड्रिप हेतु कोटेशन लेकर लेकर ई मित्र से राजकिसान पोर्टल पर उद्यान विभाग में अपनी पत्रावली ऑनलाईन करवानी होगी।