Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में वैक्सीन की कमी के कारण कोरोना टीकाकरण से वंचित रहने वाले क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। क्षेत्र में रविवार को पुनः 3 जगहों 18 प्लस का टीकाकरण किया जाएगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर संतोष आर्य ने बताया कि रविवार को श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, कालूबास यूपीएचसी तथा सेरूणा पीएचसी पर कैम्प लगेंगे, जिनमे 18+ को कोरोना से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए 700 सीटों का स्लाट आज शनिवार को खुलेगा। इसके लिए आरोग्य सेतु एप और www.cowin.gov.in वेबसाइट पर पहले रजिस्ट्रेशन कर चुके युवा अपना स्लाट बुक कर सकेंगे। विदित रहे कि वैक्सीन की कमी से क्षेत्र में शनिवार को कोरोना टीकाकरण बन्द रहा था। क्षेत्र में युवाओ में टीकाकरण के लिए उत्साह था और शनिवार को टीकाकरण नहीं होने से युवा मायूस भी हुए थे। युवाओ को टीकाकरण के लिए जिले भर में 18 हजार टिके आये है और रविवार को जिले भर में 18+ का टीकाकरण होगा।