Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
san
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2021। पूरे राज्य में बार बार हो रही वैक्सीन की किल्लत के दौर में गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आज बम्पर वैक्सिनेशन होगा। आज क्षेत्र में 22 जगहों पर 4000 वेक्सीन लगाई जाएगी। इनमे से 11 स्थानों पर कोविशिल्ड ओर 11 स्थानों पर कोवैक्सिन लगाई जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा वैक्सिनेशन श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में होगा जहां सीएचसी पर कोवैक्सिन की 500 द्वितीय डोज लगाई जाएगी साथ ही कस्बे के यूपीएचसी कालूबास में कोविशिल्ड के 34 प्रथम ओर 136 द्वितीय डोज लगाई जाएगी। कस्बे में एक ही दिन में 670 डोज लगने से युवाओ में उत्साह है। इसी प्रकार कोविशिल्ड लगाई जाने वाले केंद्र गांव आड़सर में प्रथम 36, द्वितीय 144 डोज, गांव सुरजनसर में प्रथम 20 ओर 80 द्वितीय डोज, गांव धीरदेसर चोटियान में प्रथम 60 ओर द्वितीय 240 डोज, गांव बिग्गाबास रामसरा में प्रथम 50 ओर 200 द्वितीय डोज, गांव रिड़ी में प्रथम 40 ओर द्वितीय 160 डोज, गांव बापेउ, देराजसर, सालासर, समंदसर में प्रथम 30 ओर द्वितीय 120 डोज, गांव मानकरासर से प्रथम 40 ओर द्वितीय 160 डोज लगाई जाएगी। इसी प्रकार कोवेक्सिन लगाए जाने वाले 10 ग्रामीण केंद्रों में केवल द्वितीय डोज ही लगेगा। इनमे गांव मोमासर, राजेडू, गुसाईसर बड़ा, जोधासर में 150-150, गांव उदरासर, इंदपालासर गुसाईसर, दुलचासर में 100-100, रिड़ी, ऊपनी, पुन्दलसर में 200-200 द्वितीय डोज लगेगी।