Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news-Recovered-1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल मुख्य बाजार में शनिवार को मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर के तहत मेगा शिविर का आयोजन होगा। शिविर में जिले से कई विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच व उपचार किया जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी सभी योजनाओं के कार्य भी होंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राकेश वर्मा, मनोचिकित्सक डॉ. मुरलीधर, सर्जन डॉ. रविन्द्र पलसानिया, नाक कान गला के विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र सहित हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित रहेंगे व अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में मेडिकल टीम द्वारा विकलांगता प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे, चिरंजीवी हैल्थ कार्ड भी बनेंगे तथा रूटीन टीकाकरण के साथ कोरोना टीकाकरण भी किया जाएगा। यहां राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की टीम आएगी जिसमें स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा और किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चे के ईलाज के लिए ये टीम योगदान देगी।