Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका से मंगलवार सुबह सुबह बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां ईओ के रूप में विवादित रह चुके भवानीशंकर व्यास को पुन: पदस्थापित करने के आदेश जयपुर स्वायत्त शासन विभाग से जारी हुए है। विभाग द्वारा राज्य भर में 14 कार्मिकों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें से भवानीशंकर व्यास को नोखा नगरपालिका से श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में सहायक लेखाधिकारी द्वितीय के रूप में पदस्थापना दी गयी है। विदित रहे कि भवानीशंकर व्यास को यहां से हटाने में खासा लंबा पोलिटिकल ड्रामा हुआ था एवं मारपीट की घटना भी नगरपालिका प्रांगण में हुई थी। तभी से भवानीशंकर व्यास को हटाने वाले राजनीतिक गुट का विरोधी गुट उन्हें वापस यहां लाने के लिए प्रयासरत था। देखें आर्डर की प्रतिलिपि।