Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20211120-WA0042
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2021। ब्याह शादियों की रौनक में पटाखों के धमाकों के बीच राजस्थान सरकार ने भी बड़ा धमाका किया है। राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है और गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठक जारी है। इस मंत्रिपरिषद बैठक में सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं।
शांति धारीवाल ने इस्तीफे का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी का आभार जताया है। गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को शाम 4 बजे होगा। राजस्थान के राज्यपाल राज्यपाल कलराज मिश्र सभी मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। सीएम अशोक गहलोत शनिवार को राज्यपाल से नहीं मिलेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री रविवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। CMR द्वारा समय मांगने के बाद राजभवन ने कन्फर्म किया। इसे लेकर मुख्यमंत्री गहलोत की फोन पर राज्यपाल के साथ बातचीत हुई है। मंत्रिपरिषद की मीटिंग के बाद प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया से रूबरू होते कहा कि सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए गए हैं। रविवार को दोपहर दो बजे पीसीसी में सीएम अशोक गहलोत अजय माकन के साथ सभी मंत्री विधायक मिलेंगे। इसके बाद आगामी कार्यक्रम तय होगा।