Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2024। आस पास की बड़ी खबर में खबर बीकानेर से आई है। बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़ के एक युवक को गिरफ्तार कर उससे हवाला के 57 लाख रूपए बरामद किए है। बीछवाल पुलिस की कार्रवाई में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना भेज दी है। सभी नोट 500, 200 और 100 रूपए के नोटों के रूप में है। आईटी की टीम इस बारे में आगे की जांच-पड़ताल करने में जुटी है। बीछवाल थानाधिकारी नरेश निर्वाण के मुताबिक चुनाव को देखते हुए लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर समता नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने ही एक युवक को पकड़ा गया है। उसके पास 57 लाख रूपए नगद मिले। पूछताछ में युवक ने अपना नाम देवीलाल ब्राह्मण, निवासी श्रीडूंगरगढ़ बताया। युवक उपलब्ध रूपयों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। उसके पास एक मोबाइल बरामद हुआ है। इसमें हवाला का ब्यौरा होने का अनुमान है। ऐसे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी गई है। बीकानेर में लगातार बड़ी मात्रा में लोगों के पास पैसा मिल रहा है। दो दिन पहले नयाशहर थाना पुलिस 60.50 लाख रूपए के साथ दो युवकों को पकड़ा था। सदर थाना पुलिस ने भी 09 लाख रूपए के साथ दो युवक हिरासत में लिये।