Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2022। बुधवार को खादी ग्रामोद्योग विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं गांधीवादी विचारक स्व. भूराराम सेरडिया की 20 वीं पुण्यतिथि खादी समिति भवन श्रीडूंगरगढ़ में श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मौन रखकर सेरडिया को पुष्पांजलि अर्पित की। समाजसेवी श्रीगोपाल राठी ने कहा कि सेरडिया ने लोककल्याण की भावना से रचनात्मक कार्यो में समाज एवं राष्ट्रहित में बड़ा योगदान दिया वह अविस्मरणीय है। वे आज भी स्मृतियों में निःस्वार्थ सेवा की प्रेरणा बने हुए है। खादी समिति के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा,
ने कहा कि समिति के संस्थापक सदस्य सेरडिया ने राष्ट्र विकास हेतु सवा तीन बीघा भूमि दान देकर समाज के लिए अनुकरणीय कार्य किया। साहित्यकार सत्यदीप ने सेरडिया को सर्वोदय समाज के विकास हेतु संघर्षरत रहने वाला बताया। इस दौरान वरिष्ठ राजनीतिज्ञ सोहनलाल ओझा, जनसेवक बजरंग सेवग, समाजसेवी सत्यनारायण स्वामी, व्यवसायी कोडाराम भादू, हरिराम सारण ने सेरडिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन को सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बताया। कार्यक्रम में छात्रावास यूनियन के अध्यक्ष हरिराम पुनियाँ, पार्षद हीरालाल जाट, राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के विजय महर्षि, शिक्षक यूनियन अध्यक्ष हंसराज गोदारा ,नागरिक विकास परिषद के रमेश प्रजापत,व्यापार मण्डल के रामचंद्र गिला,गिरधारी जाखड़, अणुव्रत समिति के शुभकरण पारीक,जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़,निजी शिक्षक संघ के प्यारेलाल ढुकिया, रमेश व्यास, सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सारण,श्रवणकुमार भाम्भू, डॉ. सहीराम धतरवाल, रामनिवास महिया, मोहनलाल गोदारा, रामप्रताप सारण, भंवरलाल जाखड़, लेखराम गोदारा, रमेश शर्मा, रामप्रताप जाखड़, भंवरलाल सारण आदि गणमान्य लोगों ने सेरडिया को श्रंद्धाजलि अर्पित की। भूराराम सेरडिया मेमोरियल संस्थान के संस्थापक सुशील सेरडिया ने सभी का आभार प्रकट जताया।