Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2021-07-07 at 20.55.52
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2021। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के इलाके के पास बने एक तालाब में रविवार को चार लड़कियां नहाने गई। इसी दौरान दो लड़कियां नहाते पानी में आगे चली जाने से दोनों पानी में डूब गई उनको बचाने दो लड़कियां और गई लेकिन ग्रामीणों ने दो को बचा लिया लेकिन दो लड़कियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक आपसे में भुआ- भतीजी है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। श्रीकोलायत से करीब 50 किलोमीटर दूर दासुड़ी गांव में यह तालाब गांव के पास में ही स्थित है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तालाब में पानी भी आ गया। रविवार को छैलूं कंवर और ज्योति कंवर अपनी दो सहेलियों के साथ नहाने चली गई। इस दौरान 16 साल की ज्योति और 18 साल की छैलू का पैर फिसल गया। दोनों तालाब में गहराई में चली गईं। डूबने लगी तो दोनों चिल्लाई। इस पर साथ में नहा रही लड़कियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुई। उल्टा वो खुद डूबने लगी। इस पर आसपास के ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर इन लड़कियों को बचाया। छैलूं और ज्योति कंवर को भी बाहर निकाला गया लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुकी थी। ग्रामीण दोनों को अस्पताल भी लेकर गए, डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।