Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.32.37
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2026। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर के पहले दिन ही शिविर का निरीक्षण करने पूनरासर पहुंचे। शिविर का निरीक्षण करते हुए शिविर में विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति की जानकारी ली। पूनरासर शिविर में 350 लोग लाभान्वित हुए वहीं समंदसर में 220 लोग लाभान्वित हुए है। पूनरासर में तोलाराम सुथार एवं अन्य 22 लोगों के राजस्व रिकॉर्ड में नाम शुद्ध किए गए। पूनरासर तोलाराम सुथार सहित 22 लोगों के राजस्व रिकॉर्ड में नाम शुद्ध किए गए है। गांव के भंवरनाथ ने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा को अपनी पीड़ा बताते हुए खातेदारी विभाजन के लिए सालों से मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही। मीणा ने शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा व सह प्रभारी तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी खोतदारों को बुलाकर आपसी समझाइश से खाता विभाजन करवाया गया। इससे भंवरनाथ, श्रीरामनाथ, देवनाथ, सांवतनाथ, दुर्गनाथ, भैंरूनाथ, पद्मनाथ के नाम पैतृक जमीन में हिस्सा मिला और सालों से अटका काम हो जाने पर सभी खाताधारकों ने प्रशासन का आभार जताया। मीणा ने प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिर व अंजनी माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने पौधारोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों के अनेक अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शिविर स्थलों पर मौजूद रहें।