Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-05-25 at 10.28.37 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की भारती निकेतन उमावि क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष मैरीट देने वाला एकमात्र स्कूल बन गया है और गुरूवार को आए 12वीं आर्टस परिणाम में भारती निकेतन ने अपनी मैरीट परम्परा को कायम रखा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय की छात्रा अश्लेषा चौधरी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टापर का खिताब पाया है। इसी प्रकार विद्यालय के छात्र अर्जुन ने 96.60 प्रतिशत, भवानीशंकर ने 96.40 प्रतिशत व छात्रा कुमकुम ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में परीक्षा परिणामों में एकछत्र बादशाहत कायम की है। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि विद्यालय की छात्रा 94.40 अंजना ने 94 प्रतिशत, जोरावरसिंह ने 93.60 प्रतिशत, ओमप्रकाश नैण ने 93 प्रतिशत, कैलाश गोदारा ने 92.80 प्रतिशत, हेमलता ने 92.60 प्रतिशत, ज्योति राजपुरोहित ने 92.40 प्रतिशत, राजू सुथार ने 91.80 प्रतिशत, सूर्यप्रताप ने  91.60 प्रतिशत, जया स्वामी ने 91.40 प्रतिशत, मनीषा गिरी ने 91.20 प्रतिशत, कैलाश भाद ने 91 प्रतिशत, प्रहलाद प्रजापत ने 90.60 प्रतिशत एवं जयश्री शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इनके अलावा विद्यालय में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 34 विद्यार्थी है एवं 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 67 विद्यार्थी है। विद्यालय में 12वीं आर्टस में कुल 167 विद्यार्थी थे एवं इस हिसाब से प्रत्येक चौथा बच्चा 84 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाला बना है। स्वामी ने बताया कि विद्यालय में प्रत्येक बच्चे पर विशेष ध्यान दिया जाता है एवं सभी बच्चों में प्रतिभाओं को अधिकतम विकसीत कर उन्हें शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता है।