Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-25 at 14.37.11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2025। क्रिकेट खेल में तहसील स्तर पर खेलने के बाद विजेता व उपविजेता टीमें जिला स्तर पर खेलती है। श्रीडूंगरगढ़ के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन की क्रिकेट टीम ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के 19 वर्षीय छात्र वर्ग में जिला जीत लिया है। टीम ने करीब आधा दर्जन टीमों को पछाड़ कर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल किया है। गुरूवार को बीकानेर के रेलवे ग्राउंउ में आयोजित फाइनल मैच में भारती की टीम ने कप्तान रौनक नाई के साथ पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंद्वी फोर्ट स्कूल की टीम को दिया। भारती की टीम ने 35 रनों से फाइनल मैच जीता। टीम के कोच सिकंदर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में सार्दुल स्पोर्टस व फोर्ट स्कूल जैसी जिले की दिग्गज टीमें थी। जिन्हें खिलाड़ियों ने एक तरफा पछाड़ते हुए खेले गए सभी पांचो मैच बड़े अंतर से जीते है। फाइनल मैच के टॉप परफॉर्मर बाबूलाल रहें, जिन्होंने 35 रन की पानी खेली। वहीं टॉप गेंदबाज हर्ष कुमार रहें, जिन्होंने दो ऑवर में 3 विकेट लिए। टीम के विजेता होने की खबर स्कूल में पहुंचने पर स्कूल में उल्लास का माहौल छा गया। संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने खिलाड़ियों को स्कूल का नाम रोशन करने पर बधाई दी। स्वामी ने बताया कि स्कूल में शिक्षा के साथ खेल पर भी पूरा ध्यान दिया जाता है। जिससे खेल प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का पूरा मौका मिलता है। विषय विशेषज्ञों की तरह ही स्कूल में अनेक प्रकार के खेलों के विशेषज्ञों की नियुक्तियां की गई है। स्कूल के स्टाफ ने जिला जीत टीम को शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन की टीम ने जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता जीती, हुए सम्मानित।