Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2024। क्षेत्र के श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान भारती निकेतन के योग खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कई मैडल हासिल किए है। 4 अगस्त को बीकानेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के रविवार शाम को आए परिणामों में संस्थान के अनेक छात्र छात्राएं विजेता रहें है। विजेता विद्यार्थियों को योगी विलास नाथ महाराज, सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग बीकानेर के डॉ. सुरेश सैनी सहित अतिथियों ने पुरस्कृत किया। संस्थान के योग शिक्षक किशन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से 100 खिलाड़ी शामिल हुए। जिनमें सर्वाधिक पदक भारती निकेतन के योग खिलाड़ियों ने हासिल किए है। उन्होंने बताया कि ट्रेडिशनल योग के 14-18 वर्ग में स्कूल की छात्रा आरती पुत्री ओमप्रकाश सुथार ने गोल्ड मैडल हासिल किया। कौशल्या पुत्री शंकरनाथ सिद्ध रजत पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही वहीं खुशबू पुत्री बजरंगलाल प्रजापत ने कांस्य पदक जीतकर कर तीनों पदक भारती निकेतन के नाम किए। ट्रेडिशनल योग बालक वर्ग में रामवतार पुत्र शिवरतन बाना ने स्वर्ण पदक जीता और मानवेंद्र पुत्र दीपसिंह दूसरे स्थान पर रहा। इसी वर्ग में तीसरे स्थान पर सुभाष पुत्र भवानीशंकर कस्वां ने ब्रॉन्ज जीत लिया है। ट्रेडिशनल योग के अंडर 14 वर्ग में वासुदेव पुत्र शिवलाल जाखड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया। रिदमिक पेयर योग में सुरेंद्र नाथ पुत्र बीरबलनाथ व महिपाल पुत्र मघाराम ने गोल्ड जीत लिया। आर्टिस्ट सिंगल में भी आरती सुथार ने ब्रॉन्ज जीता। शर्मा ने बताया कि इसी टीम के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अंडर 14 में राउमावि जालबसर के भरत शर्मा पुत्र कैलाश चन्द्र शर्मा ने गोल्ड जीता है। वहीं जालबसर के अन्नाराम पुत्र दुलाराम सारण ने 18-28 वर्ग में रजत पदक हासिल किया। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं व किशोरों को नियमित योग से अपने मानसिक और शारीरिक बल व क्षमताओं को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। स्वामी ने कहा कि आगामी स्कूली योग प्रतियोगिता का भी बच्चे तैयारी करें जिससे विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। स्कूल के स्टाफ ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी है।