Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2025। मंगलवार को एसएससी जीडी का परिणाम जारी होने के बाद से ही भारती निकेतन कोचिंग एडं डिफेंस एकेडमी में उत्सव का माहौल छा गया। एकेडमी के 26 विद्यार्थियों के बैच में से इस परीक्षा में 20 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। परिणाम के बाद सफल होने वाले अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक व स्टाफ भी उत्साह से भर गए है। ऐसे में बुधवार सुबह संस्थान के प्रागंण में सफलता का जश्न मनाया गया व सभी सफल 20 अभ्यर्थियों का फुलमाला, साफा पहनाकर सम्मान किया गया। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी व शेष रहें 6 बच्चों का भी हौसला बढ़ाया। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एकेडमी में विषय विशेषज्ञों के साथ बच्चों ने कड़ा परिश्रम किया है। उन्होंने कहा कि एकेडमी में अध्ययन के लिए पूरा माहौल ही नहीं बल्कि एक एक अभ्यर्थी पर ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान मनाए गए समारोह में संस्थान के कुलदीप शर्मा, सोमनाथ जोशी, नंदलाल शर्मा, जगदीश महिया, संग्रामसिंह यादव, गोविंद कड़वासरा, लालचंद शर्मा, हड़मान डेलू, किशनलाल राजपुरोहित सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन राज सर ने किया।

ये हुए सफल, पाया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एकेडमी के एसएससी जीडी के बैच के 26 में से 20 अभ्यर्थियों ने सफल होकर परचम फहरा दिया है। एकेडमी निदेशक केआर फौजी ने बताया कि जालबसर के राजू पुत्र दौलतराम पूनियां, राकेश पुत्र चेतनराम सारण, श्रीडूंगरगढ़ के बाबूलाल पुत्र बजरंगलाल प्रजापत, गोविंद पुत्र महावीरप्रसाद माली, अजीत पुत्र बजरंगलाल दुसाद, रामनिवास पुत्र रूघाराम दुसाद, सृजन पुत्र विनोद ज्याणी, धीरदेसर के मनीराम पुत्र रामेश्वरलाल चोटिया, धोलिया के मदन पुत्र सीताराम गोदारा, भागीरथ पुत्र सीताराम गोदारा, नानूराम पुत्र सोहनराम गोदारा, लालचंद पुत्र भंवरलाल गोदारा, सहीराम पुत्र हरीराम गोदारा, हेमासर के प्रदीप पुत्र राजेश शर्मा, बींझासर मुकेश पुत्र पेमाराम गाट, उदरासर के शिवलाल पुत्र सीताराम गोदारा, बिग्गाबास रामसरा के रामप्रताप पुत्र पुरखाराम जाखड़, जैतासर के बाबूलाल पुत्र गोपालराम शर्मा, पूनरासर के सुंदरलाल पुत्र भगवानाराम, ढाणी पांडुसर के रामनिवास पुत्र ओमप्रकाश डूडी का सलेक्शन हुआ है।

एसएससी जीडी पास अभ्यर्थियों के लिए 23 जून से नया बैच होगा शुरू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी के शानदार परिणाम के बाद पूरा स्टाफ उत्साहित है और निदेशक केआर फौजी ने क्षेत्र के हर घर में एक सरकारी नौकरी होने के सपने को दोहराते हुए इसके लिए जीजान से पूरे प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बताया कि आगामी 23 जून को एकेडमी में एसएससी जीडी पास कर चुके विद्यार्थियों के लिए एक नया पूर्णत: नि:शुल्क बैच शुरू होगा। जिसमें पूरे बीकानेर जिले के विद्यार्थी कहीं से भी प्रवेश ले सकेंगे। सभी के लिए इस बैच की पूरी तैयारी नि:शुल्क रहेगी। निदेशक ने बताया कि कोचिंग के साथ विभिन्न व्यवस्थाएं जैसे, हॉस्टल, आधुनिक सुविधाओं से लेस लाइब्रेरी, वाहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएससी जीडी में सफल हुए सभी विद्यार्थियों का किया सम्मान।