Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-31 at 21.43.05
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025 (B+)। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन स्कूल द्वारा प्रत्येक परिणामों में क्षेत्र को गर्व एवं खुशियां दी जा रही है। बोर्ड परीक्षाओं में जहां हर घर में टॉपर देने का श्रेय भारती ने पाया है वहीं 12वीं कक्षा पास करने के साथ ही विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं में चयन भी भारती निकेतन के माध्यम से हो रहा है। हाल ही में आए JET परीक्षा परिणाम में 8 युवाओं ने सलेक्शन पाया है। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि संस्थान की विशेषज्ञ शिक्षण टीम एवं मेहनती विद्यार्थियों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सलेक्शन लेने के लिए कहीं बाहर जाकर तैयारी करना अनिवार्य नहीं है एवं श्रीडूंगरगढ़ में रह कर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस वर्ष विद्यालय के कृषि संकाय के 8 विद्यार्थियों ने 12वीं पास करने के साथ ही जेट में सलेक्शन पाया है एवं अब ये बच्चे राज्य के प्रतिष्ठित कृषि महाविद्यालयों में अध्ययन कर कृषि वैज्ञानिक बनने की राह में आगे बढ़ सकेगें। गत वर्षों के परिणामों में भी भारती निकेतन के 12 विद्यार्थी वर्तमान में सरकारी कृषि विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे है।

जेट क्लासेज 1 अगस्त से शुरू7

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में वर्ष भर चलने वाले कक्षा 12 की पढ़ाई के साथ जेट स्पेशल क्लासेज का बैच 1 अगस्त 2025 से शुरू होगा। निदेशक श्यामसुंदर स्वामी ने बताया कि नए बैच में सिमित संख्या में ही प्रवेश दिया जा रहा है एंव पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही भारती निकेतन कोचिंग क्लासेज द्वारा कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए विशेष बैच भी दो दिन पहले ही शुरू किए गए है। यहां प्रवेश से संबधी अधिक जानकारी के लिए विद्यालय पहुंच सकते है एवं हेल्पलाईन नम्बर 9549619953 पर कॉल किया जा सकता है।