Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2025। रात 12.30 जेईई मेन का रिजल्ट जारी हुआ जिसमें 100 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले 24 अभ्यर्थियों में 7 राजस्थान के है। 2025 के परिणाम में कुल 2,50,236 छात्रों को जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया है। परिणामों के बाद क्षेत्र के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन में भी खुशी का माहौल छा गया। यहां हॉस्टल में रहने वाला कक्षा 12वीं का छात्र पंकज शर्मा पुत्र रावताराम शर्मा ने 99 परसेंटाइल के साथ परीक्षा में सफलता हासिल की है। पंकज भारती करियर इंस्टीट्यूट में फाउंडेशन कक्षा का विद्यार्थी था। कक्षा 12 के साथ आईआईटी की तैयारी करने वाले कुल पांच विद्यार्थी इंस्टीट्यूट में कक्षाएं ले रहें थे। जिनमें से पंकज 99 प्रतिशत के साथ मैन्स परीक्षा क्लीयर करने में कामयाब हुआ है। इंस्टीट्यूट में विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को फाउंडेशन कक्षाओं की पूरी तैयारी करवाई जा रही है। पकंज ने 12वीं की परीक्षा के साथ ही ये शानदार उपलब्धि हासिल की है जिससे भारती निकेतन स्कूल व भारती करियर इंस्टीट्यूट में शनिवार को उत्साह का माहौल रहा। स्टाफ व विद्यार्थियों ने पंकज को बधाई दी वहीं पंकज ने अपनी इस सफलता का श्रेय भारती निकेतन संस्थान के समर्पण व निष्ठा को दिया। संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि यहां एक एक छात्र में संभावनाओं की तलाश की जाती है और उन्हीं संभावनाओं को तराशने के लिए संस्थान के कर्मठ शिक्षक जुट जाते है। जिससे बालक ही नहीं उसके परिवार का भी भविष्य उज्ज्वल हो सकें।