Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस सहित बीकानेर पुलिस का वांछित अपराधी भानिड़ा उर्फ भानिनाथ को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार को धर दबोच लिया है। 6 माह से 46 मामलों में वांछित बदमाश भानिनाथ पुत्र रामुनाथ सिद्ध निवासी मोमासर बास को सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी इंद्रकुमार के निर्देशन में गठीत टीम ने कड़ी मशक्कत से पीछा करते हुए पकड़ कर हवालात में पहुंचाया है। इसे पकड़ने में हैड कांस्टेबल हरिराम, देवाराम व कविन्द्र सहित कांस्टेबल पुनित, महीपाल, अनिल कुमार, महेश कुमार, राजवीर सहित क्यूआरटी टीम शामिल रही। वहीं कांस्टेबल राजवीर की विशेष भूमिका रही है। बता देवें भानिड़ा श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर, सरदारशहर सहित अनेक थानों में वांछित अपराधी है। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को गुरूवार को अदालत में पेश किया जाएगा वहीं मामले की छानबीन हैड कांस्टेबल हरिराम कर रहें है।