Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है क्षेत्र में नेहरू पार्क में आयोजित भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की खबर जहां पहले ही प्रकाशित हो चुकी वहीं अब आडसर बास के माहेश्वरी भवन में आयोजित श्रीराम कथा, गांव लखासर में आयोजित राम कथा, सिंधी संतों के प्रवचन कार्यक्रम, मुर्ति पुजक जैन साध्वियों के पदार्पण की खबरें एक साथ प्रकाशित की जा रही है। सभी पाठक तीनों आयोजनों की खबरें व फोटो देखें एक साथ।

राम कथा में राम जन्म का मनाया उत्सव, राममय हुआ माहौल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लखासर स्थित बाबा रामदेव गौशाला में गौहितार्थ आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर कथावाचक बालसंत शंकरदास महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से अखिल विश्व को मानवता व मर्यादा की प्रेरणा युगों युगों तक मिलने की बात कही।  इस दौरान मनाए गए राम जन्मोत्सव में संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी गई एवं भक्तों ने श्रीराम जन्म की खुशियां मनाते हुए सजीव झांकियों के दर्शन किए। कथा के दौरान कथा सुनने पहुंचें गौशाला संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, धीरदेसर पुरोहितान गौशाला के नारायणसिंह राजपुरोहित, ठुकरियासर गौशाला से हुकमाराम कडवासरा, झंझेऊ गौशाला से जेठनाथ आदि भी पहुंचें। संत ने इन गौसेवियों का सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में आयोजित श्रीराम कथा में गौसेवकों का किया गया सम्मान।

सिंधी मंदिर में साईं के दरबार से आए संतो ने की साध संगत, सुनाई कथाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार रात सिंधी मंदिर में साई पुरसनाराम जी साहेब के दरबार से आए संतों द्वारा सत्संग का आयोजन संपन्न हुआ। दरबार से आए साध मुकेशजी (जयपुर), साध प्रदीपजी (सांभर), साध तुलसीदासजी (आगरा) का स्थानीय अनुनायियों ने अभिनंदन किया। संतो ने सत्संग में भजन सुनाते हुए अनेक कथाएं सुनाई। सत्संग के बाद संत झूलेलाल की आरती हुई व प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सिंधी समाज के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा व बच्चे भी सत्संग में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी मंदिर में किया गया संतों द्वारा सत्संग।

मूर्ति पूजक साध्वियों का हुआ पदार्पण, किए दर्शन सुने मंगलपाठ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को क्षेत्र में 4 मूर्ति पूजक जैन साध्वियों का पदार्पण हुआ एवं नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख की अगुवाई में उनका अभिनंदन करते हुए उनके प्रवचन सुने गए। अपने इंदोर चार्तुमार्स के लिए गुजरते हुए साध्वीश्री का प्रवास कस्बे में रूपादेवी मोहता राउमावि में रहा एवं इस दौरान साध्वीश्री सिद्धांत ज्योति, साध्वी अर्हद ज्योति, साध्वी आराध्या ज्योति, साध्वी साध्य ज्योति ने नेता प्रतिपक्ष के साथ आए पार्षदों व प्रतिनिधियों को मंगल पाठ सुनाया। इस दौरान राजकीय रूपा देवी स्कूल के संस्था प्रधान उमाशंकर सारण, स्कूल अध्यापक मालचंद चौधरी, परताराम बाना, पार्षद प्रतिनिधि दाऊद काजी, यूसुफ चूनगर, राजू माली, संदीप मारू, मनोज पारख, कादर सब्जीफरोज, हीरालाल कूकना, मुस्ताक अली काजी, जितेंद्र वाल्मीकि, लालचंद कूकना व बाबूलाल वाल्मीकि सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे। साध्वीश्री ने सभी को समाज कल्याण की दिशा में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूर्ति पूजक जैन साध्वियों का हुआ पदार्पण, सुनाया मंगलपाठ।

राम कथा के सातवें दिन उमड़ी भीड़।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आडसर बास माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी सत्संग समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन बड़ी संख्या में श्रृद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचें। कथावाचक संत भरत शरण महाराज ने रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को उल्लेखित करते हुए श्रीराम की भक्ति से जीवन में सारे कष्ट मिट जाने की बात कही।