Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2023। गांव बाना में आयोजित भागवत में कथाव्यास रामानन्द तीर्थ महाराज ने आज परीक्षित जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान से भक्ति ही मुक्ति का मार्ग है व भागवत श्रवण से व्यक्ति का चित्त निर्मल होता है। निर्मल चित्त से श्रद्धालु पापों के प्रायश्चित की ओर बढ़ता है। उन्होंने कहा कि कलयुग में नाम जप से विपत्ति का नाश होता है तथा मनुष्य सत्कर्मों की ओर प्रवृत्त होता है। कथा के दौरान मनमोहक झांकिया सजाई गई व भजनों में श्रद्धालु झूम कर नाचे। कथा में भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, कुम्भनाथ सिद्ध व एडवोकेट बाबूलाल दर्जी सहित अनेक भाजपाई पहुंचे व कथा श्रवण का लाभ उठाया। आयोजक परिवार ने व्यास गद्दी का पूजन किया व सभी अतिथियों का आभार भी जताया। पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही है तथा रात्रिकालीन नानी बाई का मायरा का वाचन राधे किशोरी द्वारा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ उठा रहे है वहीं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर कथा का लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसके माध्यम से दूर दराज के अनेक श्रद्धालु कथा श्रवण का पुण्य उठा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनमोहक झांकियां सजाई जा रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुम्भनाथ सिद्ध पहुंचे संत दर्शन को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता रामगोपाल सुथार का आयोजकों ने जताया आभार।