Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
88
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। विधानसभा क्षेत्र के नौ गांव और हर गांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष, अहंकारी भाजपा से सावधान रहने का आह्वान करते कांग्रेसी नेता और लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस का साथ देने का वायदा करते ग्रामीण। यह दौर चला शनिवार को गांव मेऊसर, मेरामसर, लालासर कुकणीया, बैरासर, सिंधू, मोरखाना, किरतासर, सोवा एवं गजरूपदेसर में और मौका था राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कार्यक्रमों का। भादू शनिवार को इन गांवों में पहुंचें एवं भारत जोड़ो यात्रा का संदेश देते हुए घर घर स्टीकर चिपकाए व राहुल गांधी का संदेश पत्र पहुंचाया। इस मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं में भादू ने अहंकार के चलते भाजपा द्वारा देश हित में उठाए गए सवालों के जवाब में तानाशाही पूर्वक देश की संस्थाओं का दुरउपयोग करने का आरोप लगाया और आगामी चुनावों में भाजपा द्वारा लोकतंत्र खात्मा कर तानाशाही लाने का जवाब कांग्रेस का साथ देकर देने की अपील की। इस दौरान पूर्व सरपंच शेरसिंह, पूर्व सरपंच आदुराम कस्वां, पूर्व उपप्रधान भैंरूसिंह राजपूत, मेघसिंह राजपूत, रामचंद्र महरिया, केशूराम डूडी, धनराज डूडी, बुधाराम तर्ड, जगदीश राम डूड़ी, रामस्वरूप विश्नोई, हड़मानाराम विश्नोई, राजेन्द्र विश्नोई, नारायणराम विश्नोई, हजारीराम विश्नोई, सुभाष विश्नोई, करणीसिंह राजपूत, फताराम नट, ओंकारसिंह, कुंभाराम मेघवाल, पुरखाराम मेघवाल, लादूराम कस्वां, कोजाराम कस्वां, भागीरथ कस्वां, रामनिवास कस्वां, सुमेरसिंह राजपूत, रामेश्वरलाल, धर्माराम एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस सर्मथक मौजूद रहे।