Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़, सरदारशहर, रतनगढ़ के वन विभागों की टीमें क्षेत्र में घूम रहे पैंथर की तलाश में जुटी है और ये पैंथर श्रीडूंगरगढ़ में मोमासर गांव की रोही में पहुंच चुका है। चुरू वन विभाग पिछले चार दिन से इस पैंथर को पकड़ने के प्रयास में रोहियों में घूम रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को ये पैंथर लाछड़सर में नजर आया व आज सुबह इसे मोमासर की रोही में ट्रेश किया गया। वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ के रेंजर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि टीम मोमासर की रोही में तैनात है व पैंथर के पद्चिन्हों से उसे ढूंढने के प्रयास किए है और इसमें ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पातलीसर से खेतों में आगे बढ़ रहा है। सभी किसान सावधान रहें व रात को अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए अंधेरा होने से पहले अपने घरों में लौट कर दरवाजे बंद रखें। बता देवें की सभी किसान व ग्रामीण इस पर भी ध्यान देवें की उन्हें पैंथर या उसके पद्चिन्ह दिखाई दे तो वे तुरन्त वन विभाग को सूचित करें जिससे उसे पकड़ा जा सकें।