Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2022। सभी अधिकारी सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। ये बात सूडसर में आयोजित ग्रामसभा में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कही। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत स्तरीय विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन आज से प्रारंभ हो गया है। पहले दिन जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल उपतहसील सूडसर में आयोजित विशेष ग्रामसभा का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत शत प्रतिशत परिवारों का बीमा करवाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन पूर्ण गंभीरता से करवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान उपतहसील के इंचार्ज एवं नायब तहसीलदार रतनलाल रोलण, विकास अधिकारी रामचंद्र जाट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डां. मोहम्मद अबरार पंवार, डिस्कॉम के
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मीणा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, डिस्कॉम के श्रीडूंगरगढ़ द्वितीय कार्यालय के सहायक अभियंता राजेश मीणा, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता चन्द्र मोहन मूंड, सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़, ग्राम विकास अधिकारी मोहननाथ, कनिष्ठ लिपिक भागीरथ सिंह खिलेरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कार्मिक आदि मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने व शराब ठेके 8 बजे बंद करवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर के ग्रामीणों ने जिलाकलेक्टर को पत्र देकर सूडसर बाजार व सूडसर, टेऊ ग्राम पंचायतों से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। ग्रामीणों 8 बजे बाद शराब ठेके खुले रहने की जानकारी देते हुए उन्हें बन्द करवाने की मांग की। जिलाकलेक्टर ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।