Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2023। राजपूत समाज द्वारा आगामी 28 जनवरी को दिल्ली में पूज्यश्री तनसिंहजी जन्मशताब्दी समारोह का विशाल आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में भाग लेने के लिए समाज के मौजिज लोग श्रीडूंगरगढ़ अंचल के गांवो में संपर्क यात्रा निकाल कर नागरिकों को निमंत्रण दे रहें है। यात्रा में शामिल विक्रम सिंह सत्तासर ने बताया कि अंचल के हर गांव से स्पेशल ट्रेन द्वारा दिल्ली पहुंचने का रोड मैप समाज के युवा बना रहें है और बड़ी संख्या में नागरिक दिल्ली कार्यक्रम में शामिल होकर समाज की एकजुटता का संदेश देंगे। आज यात्रा गांव कितासर बिदावतान, कितासर भाटियान, बिग्गाबास रामसरा, बिग्गा, सातलेरां, जैसलसर गांवों में पहुंची। समाज के ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत कर मान मनुहार करते हुए उत्साह के साथ समारोह में भाग लेने की सहमति दी। इस दौरान वक्ताओं ने श्रीक्षत्रिय युवक संघ की कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए संघ संस्थापक पूज्यश्री तनसिंहजी के जीवन वृत्त के बारे में जानकारी दी। आज संदेश यात्रा में पूर्वप्रधान छैलूसिंह शेखावत, एडवोकेट भरतसिंह सेरूणा, गणेशसिंह बीका, सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ, पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ व समुंद्र सिंह धीरदेसर, सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह सेरूणा, विक्रमसिंह सत्तासर, भवानीसिंह, गुलाबसिंह, योगेन्द्रसिंह लखासर, भागीरथसिंह धर्मास, हरिसिंह गुसाईंसर, जयसिंह, जेठूसिंह, संदीपसिंह पुन्दलसर शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजपूत समाज में समारोह को लेकर बन रहा है उत्सव का माहौल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा बना रहें है अपने अपने गांव से दिल्ली चलने का रोड मैप, शामिल होंगे समारोह में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संपर्क टोली का ग्राीमण कर रहें स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के युवा, बुजुर्ग व महिलाएं लेंगी समारोह में भाग, बना रहें है योजना।