Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2023। बहरोड़ के निर्दलीय विधायक बलजीत यादव कल शाम 4 बजे श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से गांधी पार्क तक पैदल दौड़ लगाएंगे। गांधी पार्क में आमसभा का आयोजन कर सभा को संबोधित करेंगे। यादव की यात्रा की तैयारी में जुटे सद्दाम, गौरव नैण, आंनद जोशी, गज्जू माली, गौरव टाडा ने बताया कि बड़ी संख्या में क्षेत्र के बेरोजगार युवा भाग लेंगे। बता देवें यादव राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में काले कपड़े पहनकर पैदल दौड़ लगा रहें है। वे राजस्थान की नौकरियों में 90 से 100 प्रतिशत तक स्थानीय युवाओं को नौकरी देने, गैर सरकारी क्षेत्र में भी 75 प्रतिशत तक यहां के युवाओं को आरक्षण देने, 5 लाख पदों पर शीघ्र भर्ती निकालकर 6 महिनों में नियुक्तियां देने, प्रश्नपत्रों का लेवल सेट करने, सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने सहित अनेक मांगे राज्य सरकार से मनवाने के लिए युवाओं को जोड़ने की यात्रा निकाल रहें है। यादव की टीम श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में संपर्क करने व आयोजन की तैयारियां करने में जुटी है।