Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2022। नवरात्रा के दौरान श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में पूरे परिवार के मनोरंजन का बेहतरीन स्थान बन गया है कस्बे का श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, यहां पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के तत्वाधान में आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड़ फेयर मेला अब समापन की और है। मेले के व्यवस्थापक संजय सिंह एवं सुनील शर्मा ने बताया कि मेले के अब अंतिम दो दिन और शेष है। इस मेले में अपने पूरे परिवार को घूमाने के लिए बड़ी संख्या में कस्बेवासी पहुंच रहे है एवं यहां चाट का स्वाद लेने के साथ साथ झूलों का रोमांच भी ले रहे है। यहां लगे बड़े बड़े झूलों पर सवार होना अपने आप में गुदगुदी एवं भय मिश्रित रोमांच का अहसास करवा रहा है एवं कस्बे के युवा, महिलाएं, बच्चे सभी जम कर झूलों का आंनद ले रहे है। इसी प्रकार बच्चे मेले में लगे मारवेल सुपरहीरोज कार्नर में पहुंच कर अपने पसंदीदा हीरो आयरन मैन, स्पाईडर मैन, कैप्टन अमेरिका, छोटा भीम आदि का रूप धर रहे है एवं यादगार सेल्फियां ले रहे है। मेले में सजी हुई घरेलू सामान की दुकानों पर सामान सुंदर एवं सस्ता होने के कारण लोगों का खरीददारी के लिए भी उत्साह बना हुआ है। मेले में लगे चाट कार्नर में पावभाजी, चाऊमीन खाकर शाम का भोजन भी घुमने के साथ ही हो रहा है। मेले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं भी आयोजकों द्वारा की गई है। ऐसे में पूरे शहर में नागरिक आपस में यही चर्चा कर रहे है कहीं परिवार के साथ मेला घूमने से वंचित तो नहीं रहे गए ना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले की भव्यता कर रही है क्षेत्रवासियों को आर्कषित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ड्रेगन झूले में महसूस कर रहे है रोमांच।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने धरा अपने पंसदीदा सुपरहीरो का रूप, खिंचवाए यादगार फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चे छोटा भीम बन कर हो रहे है खुश।