Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव ऊपनी में एक शराब के ठेके पर चार युवकों ने शराब ली और रूपए मांगने पर ठेका मालिक सहित सेल्स मैन व एक अन्य के साथ मारपीट की व ठेके से शराब लूट कर ले गए। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सालासर निवासी रामेश्वरलाल जाट की लाइसेंससुदा शराब का ठेका गांव ऊपनी में है। मंगलवार शाम पौने आठ बजे सीताराम जाट निवासी ऊपनी, सांवरमल जाट व मुन्नीराम मेघवाल, डूंगरराम मेघवाल निवासी कल्याणसर पुराना उसकी दुकान पर आए व 3 बोतल मैकडोल्स शराब ली। दुकान में काम करने वाले विकास ने जब उनसे 1365 रुपये मांगे तो गालीगलौच करते हुए मारपीट करने लगे। मौके पर रामेश्वरमलाल और राकेश ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने इनसे मारपीट की। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी जान से मारने की धमकी देते हुए 4बोतल मैकडोल्स तथा 2 बोतल रॉयल स्टेग की लूट ली तथा परिवादी की बोलेरो कैंपर को पत्थर मार कर तोड़ फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच एएसआई रविंद्रसिंह को सौंपी है।