Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2026। क्षेत्र में ग्राहक बन कर आने एवं दुकानदार को बातों में बहला फुसला कर गल्ले से रुपए पार करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। हालांकी ऐसी घटनाओं के बढ़ते दौर में दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों में हाई-क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए है एवं वारदातों के बाद युवकों की तलाश में जुट रहे है। ताजा घटना गांव शेरूणा की है जहां थाने के पास ही स्थित ईसरराम गोदारा की धान-परचून की दुकान है एवं इस दुकान पर बुधवार को दो युवक मोटरसाईकिल पर आए एवं उनसे दो लीटर खाने का तेल खरीदा। तेल के पैसे भी दे दिए एवं इसी दौरान एक युवक ने उन्हें बातों में उलझा कर पुन: दुकान में दूसरी और ले गया। पीछे से दूसरे युवक ने मौका देख कर गल्ले में से पैसे निकाल लिए। दुकानदार के अनुसार गल्ले में से 30 हजार रुपए चोरी कर लिए गए है। इस संबध में ईसरराम ने शेरूणा पुलिस को परिवाद भी दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग निकलवाई गई है एवं युवकों की तलाश में सीसीटीवी से निकाले वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर तलाश की अपील की गई है। आप भी देखें सीसीटीवी से निकाले गए वीडियो एवं फोटो व युवकों की तलाश करने में पुलिस की मदद करें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक अगर युवकों की पहचान कर सकें तो शेरूणा पुलिस को सूचना दे सकते है। https://www.facebook.com/reel/1463853748550854