Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2024। भगवान श्रीराम के जीवन से प्रतिदिन प्रेरित हो और राम चरित्र के उच्चतम प्रतिमानों को अपने जीवन में उतारना ही सच्ची राम भक्ति होगी। जब बच्चे प्रभु श्रीराम जैसा जीवन चरित्र अपनाएंगे तभी देश में राम राज्य की स्थापना हो सकेगी। यह बात कही बाबा चिड़पड़नाथजी की बगीची के सेवादार संत रामजी दर्जी ने। मौका था श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सोमवार को भोले की फौज करेगी मौज द्वारा बगीची में हुए विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृखंला में आयोजित हुए रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने का। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार विशाल स्वामी ने युवाओं को श्रीराम से जुड़ने की प्रेरणा दी। बगीची के नरेश गांधी ने बताया कि प्रतियोगिता में 49 परिक्षार्थियों ने भाग लिया एवं 100 नम्बरों की परीक्षा ली गई। जिसमें 50 सवाल भगवान श्रीराम, रामायण एवं अयोध्या मंदिर से जुड़े हुए पुछे गए। प्रतियोगिता में विजेता 82 नम्बरों के साथ एकता पुत्री किशनलाल दर्जी प्रथम स्थान पर रही वहीं संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी पुत्री विनोद शर्मा द्वितीय एवं लक्षिता पुत्री विजय धनवानी तृतीय स्थान पर रही। तीनों विजेताओं को आज पुरस्कृत किया गया। इस दौरान हंसराज चोपड़ा, गजानंद नाई, विनोद सिखवाल, जितेन्द्र सिखवाल, भावना पुरोहित, सरिता गट्टाणी, मोना सिखवाल आदि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पड़नाथजी की बगीची में आयोजित सम्मान समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी विजेताओं को रामदरबार की सुदंर तस्वीरें देकर सम्मानित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अयोध्या के राममंदिर का प्रतिरूप मॉडल सजाया गया जिसकी चर्चा पूरे कस्बे में रही।