Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सिमित सैंपल और गत सोमवार से लगातार संक्रमण फैल रहा है और कोई प्रभावी व पुख्ता इसे रोकने की तैयारी क्षेत्र में कहीं नजर नहीं आ रही है। बैठकों में व्यस्त प्रशासनिक अमले का धरातल पर कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। आज सुबह से बाजार में भीड़ नजर आई जो की कोरोना फैलने को न्यौता है। बता देवें शहरों में हांफती मेडिकल सुविधाओं को सभी देख रहें है और उपखंड स्तर व ग्रामीण इलाकों में समिति मेडिकल सुविधाओं से सभी परिचित है और ऐसे में ये लापरवाही भारी पड़ सकती है। बीना कोई सरकारी उपक्रम के बेहतर है स्वयं अनुशासन अपनाएं व कोरोना फैलाने में सहायक नहीं बने। प्रति नागरिक कोरोना योद्धा बने और स्वयं के परिवार व अपने कस्बे व गांव को कोरोना से बचाने में मिसाल कायम करें। आज 11 बजे के बाद एसबीआई एटीएम में नजर आई भीड़ बैंक प्रशासन की लापरवाही के साथ ही आमजन की भारी लापरवाही भी बता रहा है आखिर पालिका एसआई हरीश गुर्जर के नेतृत्व में कांस्टेबल अजित व पालिकाकर्मी जितेंद्र वहां पहुंचे और एटीएम में भरे लोगों को बाहर निकाला व फटकारा भी। दुकाने बाहर से बंद है और अंदर से ग्राहकों को पुलिस व पालिका कर्मचारी बाहर निकाल कर चालान काट रही है। क्षेत्र में फैल रहे संक्रमण की चेन तोड़ने की जिम्मेदारी नागरिकों की ही है जिससे क्षेत्र में कई जानें बचाई जा सकती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसबीआई एटीएम में एक साथ भरे करीब 8-10 लोगों को पालिका एसआई हरीश गुर्जर के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल अजित, पालिकाकर्मी जितेंद्र ने बाहर निकाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में बंद दुकान से ग्राहकों को निकाल कर 3000 का चालान काटा पालिका के जितेंद्र व कांस्टेबल अजित ने।