Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news frame (71) (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 26 मई 2020। लॉकडाउन 3 के बाद करीब सभी दुकानों को खुलने की अनुमति मिलने के क्रम में कल देर रात पान, गुटका, तम्बाकू की दुकानों को खोलने के आदेश भी दे दिए गए है। पान के शौकीन आज खुश है क्योंकि आज श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में भी लंबे इंतजार के बाद ये दुकानें खुलने से ये खुश हुए है और पान खाने भी पंहुच रहे है। अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ और सार्वजिक स्थानों पर गुटका खाने पर रोक जारी है और कहीं भी थुकने पर सख्त मनाही रहेगी। दुकानदार को मास्क पहने व्यक्ति को ही बेचना होगा और दुकान पर भीड़ नहीं हो इसका ख्याल रखना होगा। दुकानदार को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा और ग्राहकों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाना होगा।
समझे इस बात को और जिम्मेदार नागरिक होने का प्रमाण देवें
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कुछ लोगों ने लॉकडाउन में पान गुटका नहीं खाने का प्रण भी लिया और उस पर कायम भी रह रहे है वे बधाई के पात्र है और वहीं दूसरी और वे लोग भी है जो गुटका कितना भी मंहगा हो पर खाया है चाहे रूपए व शरीर का नुकसान हो जाए। बहरहाल ऐसे ही नागरिक याद रखें कि गुटका खाकर कहीं भी थुकने की आदत में सुधार करें अन्यथा महामारी फैलाने के आरोप में प्रशासन उन पर सख्त कार्यवाही कर सकता है। अब हमारे कस्बे के जागरूक नागरिक ये ध्यान देंवे की कोरोना मुक्त क्षेत्र में किसी की लापरवाही से कोरोना का कहर नहीं आ पाए। कोरोना से बचना या नहीं ये अब नागरिकों को स्वयं तय करना होगा। तीसरे लॉकडाउन के बाद केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने धीरे धीरे सभी उपक्रम खोलने की और कदम बढाते हुए सभी शहर खोल दिए है। कल देर रात रेड जोन में भी टैक्सियों को चलाने व सभी पार्कों को खोलने की अनुमति भी दे दी है। अब सरकारों ने कोरोना से बचने का फैसला जनता पर छोड़ दिया है। आप सभी जागरूक नागरिकों से श्रीडूंगरगढ टाइम्स की अपील है कि क्षेत्र को कोरोना मुक्त रखने में अपना योगदान देवें तथा सोशल डिस्टेंसिंग अपनाए, मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। बाजार के सभी व्यापारी सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए ही ग्राहकों को सामान वितरण करें अन्यथा प्रशासन द्वारा उन पर कार्यवाही की जा सकेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आज करीब 2 माह से खुली पान की दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में पहुंचने लगे है पान के शौकीन।