Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2022। श्रावण माह शिव भक्तों द्वारा शिव उपासना का पर्व मना रहें है और अनेक मंदिरों के शिवालयों में भक्ति रस धार बह रही है। मंदिरों में शिव के भव्य श्रृंगार के साथ श्रद्धालु भजनों कीर्तन पर झूम रहें है। सोमवार रात आड़सर बास स्थित राम मंदिर में महादेव का बर्फानी बाबा रूप सजाया गया। यहां शिव विवाह की झांकी सजाई गई व भजन गायक नारायण कलाणी ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। पंडित देवकिशन छंगाणी ने बताया कि बाबा का श्रृंगार गोपाल व्यास व सोनू तावणियां ने किया। मंदिर में प्रतिदिन शाम को यहां भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। चिड़पड़नाथ बगीची बिग्गा बास में बर्फानी बाबा का दरबार सजाया गया तथा जागरण का आयोजन हुआ। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए व आयोजन में विनोद सिखवाल का सहयोग रहा। भजन गायक सुभाष स्वामी ने बताया कि चिड़पड़नाथ बगीची के शिवालय सहित, प्रताप बस्ती, कालू रोड स्थित शिवालयों में जागरण के आयोजन हुए जिनमें स्थानीय कलाकारों ने महादेव के भजनों की प्रस्तुति दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राम मंदिर में शिव पार्वती विवाह की झांकी सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा बर्फानी के दर्शन कर युवतियों ने ली सेल्फी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिड़पडनाथ बगीची में सजाया गया बाबा बर्फानी का स्वरूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राम मंदिर में बनाई बाबा बर्फानी की झांकी।