Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2023। बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम कल देर रात जारी हुआ और आज सुबह ही सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन कर प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी कैलाशचंद्र सारस्वत ने बताया कि संघ के सदस्यों ने एडवोकेट साजिद खान को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद खान को सदस्यों ने फूलमालाएं पहना कर बधाई दी व प्रमाण पत्र सौंपा गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अब आगे अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। खान ने सभी का आभार जताते हुए कर्तव्यनिष्ठ होकर संघ के हितों में सेवा देने की शपथ ली। मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी ने बताया कि इस दौरान संघ के पूर्व अध्यक्ष किशन कुमार पुरोहित, लेखराम चौधरी, ओमप्रकाश पंवार, मोहनलाल सोनी, गोपीराम जानूं, बाबूलाल दर्जी, महेंद्रसिंह मान, ललितकुमार मारू, रणवीरसिंह खीची, बृजेश पुरोहित, कैलाशचंद सारस्वत, जगदीश प्रसाद भांभू, बाबूलाल सारस्वत, रामलाल नायक, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, सत्यनारायण प्रजापत, मदनगोपाल स्वामी, किशन कुमार स्वामी, पुखराज तेजी, प्रवीण पालीवाल, सुखदेव व्यास, पंकज पंवार, ओमप्रकाश मोहरा, गणेशाराम मेघवाल, ओमप्रकाश बारोटिया, बृजलाल बारोटिया, सोहननाथ सिद्ध, अबरार मोहम्मद, मनीष भार्गव, ओमप्रकाश, बृजभूषण पारीक आदि ने माला पहना कर अभिनंदन किया। इस दौरान मिठाई खिलाई गई एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष को मिठाई भी खिलाई गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कैलाश चंद सारस्वत, वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी किशन स्वामी, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुखदेव व्यास, राधेश्याम दर्जी ने अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद खान को प्रदान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडवोकेट साजिद खान को निर्विरोध अध्यक्ष चुनकर बार संघ के सदस्यों ने उन्हें फूलमालाएं पहना कर बधाई दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बार संघ के सदस्यों ने दिखाई एकता।